Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

धूमधाम से मनाया स्कूल का वार्षिकोत्सव

श्रीनगर गढ़वाल। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने वर्ष 2020-21 व 2021-22के 10वीं व 12वीं के श्रेष्ठतम छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य शशि कला नेगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कलाकारों के द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति, सरस्वती वंदना, जूडो, महिषासुरमर्दिनि नृत्य, कव्वाली, देश भक्ति नाटक, उत्तराखंडी, पंजाबी और अन्य प्रादेशिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। स्कूल के प्रबंधक प्रो. एनएस पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, प्रो. डीएस नेगी, भाजपा नेत्री सुषमा रावत, अतर सिंह असवाल, धन सिंह बिष्ट, हेमचन्द्र मंमगाई, जितेंद्र धिरवाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *