Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

कृषि विज्ञान केंद्र से ली जानकारी

बागेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों के बच्चों ने काफल फार्म, कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वाल्दम का भ्रमण कर पर्यावरण संबंधी जानकारी हासिल की। विज्ञान के सिद्धान्त समझे तथा बुरांश के फूलों से प्राकृतिक रंग बनाने की विधि जानी। भ्रमण के दौरान काफल फार्म ग्वाल्दम में बच्चों ने प्रकाश संबंधी प्रयोग किए। कैलाइडोस्कोप बनाने की प्रक्रिया समझी।सूक्ष्म जीवों के बारे में जाना। बुराँश के फूलों से प्राकृतिक रंग बनाना सीखा। सगंध तथा औषधीय पौंधों के बारे में जानकारी हासिल की। डिस्टलेशन की प्रकिया समझी। अंगोरा फार्म में बच्चों ने अंगोरा तथा पसमीना ऊन निकालने की प्रक्रिया समझी। इकोसिस्टम को समझा।काफल फार्म में होली गायन किया गया। इस मौके पर काफल फार्म की निदेशक दर्शना, प्रधानाध्यापक सुरेश सती, उषा पाठक, सतीश कुमार सैनी आदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *