बिजली बिल जमा नहीं होने पर स्ट्रीट लाइटें बंद
रुड़की।
लंढौरा नगर पंचायत पर स्ट्रीट लाइटों का 30 लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया चल रहा है। इसके चलते ऊर्जा निगम की ओर से स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काटने का काम किया जा रहा है। कस्बे में स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा पसरा है। आवाजाही में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंढौरा में विद्युत पोल पर लगी लाइटों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके चलते ज्यादातर गलियों की लाइटों के कनेक्शन काट दिए जाने से रात में अंधेरा पसरा रहता है। एसडीओ मयंक पंत का कहना है कि नगर पंचायत पर 30 लाख से अधिक का बिल बकाया चल रहा है। उनका कहना है कि कई बार ईओ को पत्र भेजकर बकाया बिल जमा करने के लिए कहा जा चुका है। काफी इंतजार के बाद लाइटों के कनेक्शन काटे जाने का निर्णय लिया गया है।
