Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

महात्मा ज्योतिबा फुले को किया याद

रुड़की। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनको याद किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सावित्री बाई फुले की मूर्ति ज्योतिबा फुले मंदिर में स्थापित करने की घोषणा भी की। शिव चौक पर ज्योतिबा फुले मंदिर में लोगों ने ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती मनाई। ज्योतिबा फुले को पुष्पमाला अर्पित कर मिष्ठान भोग लगाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह ने मंदिर में सावित्रीबाई फुले की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की। विधायक वीरेंद्र जाती, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से महात्मा ज्योतिबा फूले के पदचिन्हों पर चलने के लिए आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *