15जून को पूर्व सैनिक लीग की बैठक
चम्पावत। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक 15 जून को होगी। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. आएस देव ने बताया कि बैठक सुबह 10 बजे से सैनिक सभागार में होगी। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जो पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से बैठक में मौजूद रहने की अपील की है।
