बकरीद पर मांगी अमन चैन की दुवा
रुद्रप्रयाग। जनपद में बकरीद धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गुलाबराय मैदान में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदा की गई। सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। साथ ही अमन चैन के लिए दुआ मांगी। ईद को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। करीब 8 बजे से ये लोग गुलाबराय मैदान में नमाज के लिए जमा होने लगे। सभी ने उत्साह के साथ ईद मनाई और एक दूसरे को मुबारक बात दी।
