Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नई प्रांतीय कार्यकारिणी स्थानांतरण विसंगतियों को करे दूर

विकासनगर। राजकीय शिक्षक संघ की कटापत्थर इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी के गठन के बाद शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण हो सकेगा। शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। लेकिन अब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि नई प्रांतीय कार्यकारिणी स्थानांतरण विसंगतियों को सबसे पहले दूर कराने का प्रयास करे। राजकीय शिक्षक संघ की कटापत्थर इकाई के अध्यक्ष मोहन प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चौहान, प्रांतीय मंत्री रमेश पैन्यूली, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट व कोषाध्यक्ष पद पर विकासनगर के लक्ष्मणसिंह चौहान के चुने जाने से शिक्षक संघ की खोई हुई प्रतिष्ठा पुन: स्थापित हो सकेगी। बैठक में शिक्षकों ने कहा कि नई प्रांतीय कार्यकारिणी सर्वप्रथम स्थानांतरण विसंगतियों को दूर करे। भविष्य में स्थानांतरण व पदोन्नति में काउंसिलिंग की व्यवस्था को बहाल कराना, प्रधानाचार्य व प्रवक्ता पदों पर पदोन्नतियां करवाना, कनिष्ठ व वरिष्ठ शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करवाना होगा। जिससे शिक्षकों के लगातार जो अहित अब तक हुए उनका निस्तारण हो सके। बैठक में प्रधानाचार्य प्रभुलाल धीमान, संरक्षक अजब सिंह, मनीष कुमार, खजानसिंह चौहान, केसी पंत, मो. खालिद, सुखदेव सिंह रावत, पुष्पा कोटियाल, उषा रावत, हिमानी, रेनूलता, श्वैता चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *