STATE NEWSUTTARAKHAND

नरेन्द्रनगर और नैनबाग में हरेला पर्व मनाया

नई टिहरी। नरेन्द्रनगर वन विभाग की ओर से बेमुंडा में हरेला पर्व पर नरेन्द्रनगर ब्लॉक प्रमुख राजेंन्द्र भंडारी ने फलदार पौधे रोपे। वन मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से नरेन्द्रनगर वन विभाग को हरेला पर्व पर सोनी गांव के समीप जामुन का बगीचा भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल जल शंभूनाथ सेठवाल के नेतृत्व में एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, नरेन्द्रनगर थानाध्यक्ष पंकज देवरानी आदि लोगों ने रानीपोखरी गुजराड़ा सड़क मार्ग पर सोनी गांव के समीप करीब 100 जामुन के पौधे रोपे। वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने कहा कि हरेला पर्व पर क्षेत्र की विभिन्न वन पंचायतों के माध्यम से भी फलदार पौधे रोपे जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *