Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

आपदा के समय दूसरे राज्यों में घूम रहे भाजपा के मंत्री: माहरा

नई टिहरी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया प्रदेश वासियों पर भारी पड़ रहा है। अधिकारियों पर मंत्रियों का नियंत्रण न होने पर लालफीता शाही हावी है। देवप्रयाग में रात्रि निवास के बाद करन माहरा सोमवार को यहां संगम में गंगा स्नान और रघुनाथ मन्दिर दर्शन को पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि, चार धाम यात्रा व आपदा के समय मंत्री दूसरे राज्यों के भ्रमण में हैं। सीएम को खुद मंत्रियों को उनके दायित्वों की याद दिलानी पड़ रही है। लोनिवि, पर्यटन, बाढ़ मंत्री सतपाल महाराज तब दिल्ली में हैं, जब प्रदेश में 500 से अधिक सड़कबंद हैं, नदियों में बाढ़ की स्थिति है और यात्रा में मुश्किल बनी हुई हैं। प्रदेश में पिछले छह वर्षो में 39 पुल टूटे हैं और यहां वैली पुल बनाकर काम चलाया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कर्नाटक यात्रा पर हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि 180 दिन बीतने के बाद भी भू-धंसाव की त्रासदी झेल रहे जोशीमठ वासियों का स्थायी पुनर्वास नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *