बिजली चोरी में आठ उपभोक्ताओं पर 2.30 लाख का जुर्माना
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर आठ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन पर 2.30 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बुधवार को बनगंवा ऊंची महुवट एवं सतना क्षेत्रों में ऊर्जा निगम की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 21 बकायदेारों के कनेक्शन भी काटे गए। जबकि 15 बकायेदारों से 2.10 लाख की राजस्व वसूली की गई। ईई ने बताया कि बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी जा रही है। टीम में एसडीओ अम्बिका यादव, जेई विनोद जोशी, जेई मोहन सिंह परगाई आदि शामिल रहे।
