Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पिटकुल बनाएगा हल्द्वानी में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र

हल्द्वानी। पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन (पिटकुल) हल्द्वानी में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र बनाने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने कमलुवागांजा में भूमि का चयन कर लिया है। इसके बनने से अभियंताओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण मंडल स्तर पर ही आयोजित किए जाएंगे।
पिटकुल बिजली सप्लाई की तकनीक में होने वाले बदलाव के लिए अभियंताओं को लगातार प्रशिक्षित करता है। इसके लिए आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र की जरूरत होती है। राज्य में प्रशिक्षण केंद्र नहीं होने से अभियंताओं को बाहरी राज्य में भेजना पड़ता है। अब इसके समाधान के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग प्रदेश में दो प्रशिक्षण केंद्र बनाने जा रहा है। इसमें से एक हल्द्वानी में बनाया जाएगा। कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने बताया कि इसके लिए भूमि का चयन कर लिया है। इसका निर्माण होने के बाद मंडल स्तर पर ही प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित हो पाएंगी। केंद्र में आधुनिक संसाधनों की स्थापना की जाएगी। जिससे अभियंता को बिजली की सप्लाई बेहतर करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *