Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

कारगिल शहीद मोहन सिंह मोटरमार्ग झेल रहा बदहाली का दंश

अल्मोड़ा। कारगिल शहीद मोहन सिंह मोटर मार्ग सड़क बनने से आज तक बदहाली का दंश झेल रहा है। कारगिल शहीद के गांव खड़ाऊं से बसौली तक पांच किलोमीटर तक शहीद के नाम से मोटर मार्ग बने हुए पांच साल हो गये हैं। लेकिन अभी तक सड़क में डामरीकरण नहीं हुआ है। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि शहीद के नाम पर बनी यह सड़क आज बेहद खस्ताहाल है। अब देखने वाली बात यह है कि कब सरकार और प्रशासन नींद से जागता है और शहीद के नाम पर बनी इस सड़क के हालात सुधरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *