Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

21 दिन में कम हुए 72 फीसदी मरीज

लखनऊ

योगी सरकार की मेहनत रंग ला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का ही असर है कि प्रदेश में टेस्ट बढ़े हैं, पर कोरोना केस में भारी गिरावट आई है। यूपी में पहली बार 5000 से कम मामले आए हैं।आपको बता दें कि सीएम योगी कोरोना नेगेटिव होने के बाद से अब तक 15 मंडलों का खुद दौरा कर चुके हैं। दौरे साथ ही लगातार समीक्षा कर दिशा-निर्देश जारी करते रहे। इसी का नतीजा है कि यूपी एक दिन में रिकॉर्ड 3.17 लाख टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना। 22 दिनों में 2,26,000 सक्रिय केस कम हुए हैं। अब प्रदेश में कुल सक्रिय केस 84,800 हैं।यूपी में रिकॉर्ड संख्या में टेस्ट कराने व ट्रेसिंग के जरिए प्रदेश में कोरोना की तीव्रता दिनों-दिन कम होती जा रही है। दैनिक नए केस की पुष्टि हो या फिर पॉजिटिविटी दर, लगातार गिरावट जारी है, तो रिकवरी दर बढ़कर 93.2 फीसदी हो गई है।इससे पहले, 30 अप्रैल को 03 लाख 10 हजार 783 कोरोना मरीज थे और रिकवरी रेट 74.1 फीसद था। कोरोना काल के इस पीक अवधि से अगर ताजा स्थिति की तुलना करें तो महज 21 दिनों में एक्टिव केस में 72 फीसदी से अधिक की गिरावट हुई और वर्तमान में 94,482 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं जबकि रिकवरी रेट 19.1 फीसदी की बेहतरी के साथ अब 93.2 फीसदी हो गई है। प्रदेश में 24 अप्रैल को सबसे ज्यादा 38,055 नए मामले सामने आए थे और तब से मामलों में गिरावट आ रही है। वहीं, 21 मई को जबकि प्रदेश में 03 लाख से ज्यादा टेस्टिंग की गई, उसमें मात्र 6,046 कोरोना मरीजों की ही पुष्टि हुई।30 अप्रैल को हर 100 सैम्पल में से 14.1 फीसदी सैम्पल पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन अद्यतन स्थिति के मुताबिक पॉजिटिविटी रेट महज 2.1 फीसद रह गई है।  अपर मुख्य सचिव सूचना एवं जनसंपर्क नवनीत सहगल ने इस ट्रेंड को उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि ‘पिछले तीन सप्ताह में  हफ्ते में राज्य के टीपीआर में लगभग 13 फीसदी की कमी आई है जोकि एक अच्छा संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *