मुख्य केंद्र प्रभारी के कार्यक्रम को बनाया जाएगा भव्य
बागेश्वर। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति एव युवा भारत की यहां आयोजित बैठक में मुख्य केंद्र प्रभारी के कार्यक्रमों को लेकर चिंतन-मंथन किया गया। कार्यक्रम को भव्य बनाने पर सहमति जताई गई। पिंडारी मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 26 अगस्त को मुख्य केंद्र प्रभारी भारत स्वाभिमान राकेश बागेश्वर पहुंचेंगे। उनके विचारों को संगठन के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर मंथन किया गया। 27 अगस्त को वह यहां आयोजित बैठक में मौजूद रहेंगे। इससे पहले सुबह पांच से साढ़े छह बजे तक योग कक्षाएं संचालित होंगी। संगठन व योग को मजबूत बनाने में हर सदस्य की भूमिका अहम है। सभी ने कार्यक्रम को भव्य व आकर्ष बनाने पर सहमति जताई।
