STATE NEWSUTTARAKHAND

वरिष्ठ नागरिकों को दी विधिक जानकारी

श्रीनगर गढ़वाल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार श्रीनगर में तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सिविल जज रजनीश मोहन के नेतृत्व में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर सिविल जज ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुना और विधिक जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के विषय में जागरूक किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी, बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूपश्री पांथरी, सचिव बह्मनन्द भट्ट, पैनल अधिवक्ता प्रदीप मैठाणी, सुबोध भट्ट, देवी प्रसाद, विकास कठैत, विवेक जोशी, वलवीर सिंह रौतेला, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *