Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बागेश्वर की खष्टी कोरंगा को मिला एसडीजी एचीवर पुरस्कार

बागेश्वर।  कपकोट तहसील की खष्टी कोरंगा को वर्ष 2022-23 को एसडीजी एचीवर पुस्कार मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्र में यह पुरस्कार दिया है। सीपीपीजीजी नियोजन विभाग द्वारा महिला सशक्तीकरण तथा महिला किसानों के रूप में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया है। कपकोट की खष्टी कोरंगा को भी इस बार एसडीजी एजीवर पुरस्कार के लिए चुना गया। बुधवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने उन्हें यह पुरस्कार मिला है। कोरंगा ने अपने क्षेत्र में 1200 से अधिक महिला किसान तैयार किए हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में काम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *