Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने की सीएम धामी से मुलाकात

रुद्रपुर। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। प्रतिनिधियों ने सीएम से 12 सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा की।
कर्मचारी नेता संतोष गौरव ने बताया कि वह देहरादून में मुख्यमंत्री धामी से मिले। उन्होंने नियुक्ति बीमा धनराशि 50 लाख करने, वन टाइम सेटलमेंट में शिथिलता लाने, सफाई नायक और निरीक्षक के पदों पर 50 प्रतिशत स्थानीय कर्मचारी की व्यवस्था सूची के आधार पर नियुक्ति करने, निकाय के ढांचों में तब्दीली करने, पुरानी पेंशन बहाल करने आदि समस्याओं पर सीएम से वार्ता हुई। मुख्यमंत्री ने समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन देते हुए सचिव शहरी विकास एवं मुख्य सचिव को निर्देशित किया। वार्ता में पूर्व दर्जाधारी सुरेंद्र केश्वर, राजेंद्र श्रमिक, संजीव वाल्मीकि, जितेंद्र केश्वर, प्रमोद बिरला, प्रवीन मुरली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *