एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली
बागेश्वर। पुनीत सागर अभियान के तहत 81 यूके ब्टालियन एनसीसी कैडेटाों ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक के माध्मय से लोगों को नदी की सुरक्षा के बारे में बताया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के विद्यालयों में राइंका मंडलसेरा, विवेकानंद विद्या मंदिर, नेशनल मिशन इंटर कॉलेज के करीब 120 कैडेटों ने भाग लिया। कैडेटों मने क्षेत्र में स्थित जलधारे में सफाई अभियान चलाया। वृक्ष पुरुष किशन मलड़ा ने रैली को हरी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मोहन धामी ने किया। इस मौके पर शंकर रौतेला, हेम पांडे, दीप जोशी आदि मौजूद रहे।