Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

ग्रामीण इलाकों की समस्याएं दूर होंगी: डीएम

चम्पावत। डीएम नवनीत पांडेय ने लधिया घाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया। बाद में डीएम ने रीठासाहिब गुरुद्वारा, शीला देवी मंदिर और पाताल रुद्रेश्वर गुफा के दर्शन किए। उन्होंने सूखीढांग-डांडा-मीनार सड़क डामरीकरण के कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीएम ने धूरा में स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति में माल्यार्पण किया। बुड़म में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन से सभी घरों को पानी देने और ब्यानधुरा मंदिर पैदल मार्ग की मरम्मत करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *