Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

एसएसपी ने टीआई विजय विक्रम को किया लाइन हाजिर

रुद्रपुर। एसएसपी ने डयूटी में मौजूद नहीं मिलने पर यातायात निरीक्षक विजय विक्रम को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात सिडकुल चौक से हल्द्वानी मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस मौके पर नहीं थी। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी औचक निरीक्षण किया तो लंबा जाम देखा। इस पर उन्होंने संबंधित थाना और चौकी पुलिस को मौके पर बुलाकर जाम खुलवाया। साथ ही ड्यूटी में मौजूद नहीं मिलने पर यातायात निरीक्षक विजय विक्रम को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर यातायात निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *