Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पुत्र से नाराज पिता ने लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंका

रुड़की

पुत्र से नाराज पिता ने गुस्से में लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुत्र की शिकायत पर पिता को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। गंगनहर कोतवाली के हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी और प्रदीप को सोमवार देर सूचना मिली कि एक परिवार में झगड़ा हो गया है। पुत्र ने पिता को किसी बात पर डांट दिया तो पिता ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। हालांकि गोली परिवार के किसी सदस्य को नहीं लगी। बताया कि शोर शराबा होने पर पिता अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर गणेशपुर की ओर भागे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *