Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नेपाल सीमा पर कांबिंग की

पिथौरागढ़। धारचूला से लगे नेपाल सीमा पर पांगला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कांबिंग की। बुधवार को थानाध्यक्ष संतोष तिवारी के नेतृत्व में टीम ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों, तार व रस्सी के सहारे नदी पार करने वाले लोगों की निगरानी के लिए विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधि होना प्रकाश में नहीं आया। उन्होंने ग्रामीणों से भी वार्ता कर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत सूचना देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *