कस्तूरबा की दो छात्राओं का राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में चयन
चम्पावत। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की दो छात्रों का उदीयमान योजना के तहत चयन हुआ है। विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने बताया कि दो छात्राओं संजना बोहरा और बबीता आर्या का राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में चयन हुआ है। जिसमें बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता चंद सहित पूरे विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
