छात्रों को मतदान का महत्व बताया
कोटद्वार
भाबर स्थित राजकीय महावद्यालय की स्वीप समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्रों को मतदान के महत्व पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जी डी कालेज सिसोली मेरठ के प्राचार्य डा. रविकांत सरल ने कहा कि मतदान के माध्यम से हम देश की राजनीति में सुधार कर सकते हैं। मतदान करना प्रत्येक युवा सहित सभी लोगों का संवैधानिक कर्तव्य है। समिति संयोजक डा. कपिल ने 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके युवाओं को अपना वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
