वरिष्ठ अधिवक्ता केपी डंगवाल का निधन
पौड़ी
जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यआंदोलनकारी, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी का मंगलवार को राजस्थान के अलवर में आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर जिला अधिवक्ता संघ ने गहरा शोक जताया है। डीजीसी राजस्व महेंद्र असवाल ने बताया कि उनके निधन पर संघ ने दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। बताया कि बुधवार को उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। बताया कि उनके निधन पर जिला अधिवक्ता संघ बुधवार को न्यायिक कार्यो से विरत रहेंगे। शोक जताने वालों में संघ के अध्यक्ष सुभाषचंद्र रतूड़ी, पूरण सिंह नेगी, प्रेमबल्लभ पंत, महावीर सिंह रावत, अनुसूया प्रसाद उनियाल, राकेश रावत, विनोदानंद बड़थ्वाल आदि शामिल रहे।
