Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

डीएवी ने जीती प्रतियोगिता

कोटद्वार

शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 10 का फाइनल डीएवी पब्लिक स्कूल ने जीत लिया है। रोमांचक मुकाबले में डीएवी ने बाल भारती पब्लिक स्कूल को पेनाल्टी शूट आउट में हराया। रविवार को आयोजित फाइनल मैच का आरंभ पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलों से छात्रों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। इसलिए छात्रों को सभी प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लेना चाहिए। तत्पश्चात मैच आरंभ हुआ। बाल भारती स्कूल ने पहले हाफ में यथार्थ भारद्वाज के बेहतरीन गोल से 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में दीपान्शु चौहान के पेनाल्टी से गोल की बदौलत डीएवी ने मुकाबला बराबर कर लिया। इसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम तक गया। लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। परिणामस्वरूप मुकाबले का परिणाम पेनाल्टी शूट आउट से किया गया, जिसमें डीएवी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान सिद्धार्थ रावत, अनीता आर्य, महेंद्र पाल सिंह रावत, मदन सिंह नेगी,जनार्दन बुडाकोटी,अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील रावत और गिरिराज सिंह रावत आदि मौजूद रहे। मुकाबले का आखों देखा हाल सुरदीप सिंह गुसाईं एवं तरूण ईष्टवाल द्वारा सुनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *