कैरम सिंगल प्रतियोगिता में सुदर्शन सिंह बिष्ट रहे अव्वल
कोटद्वार
वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से मानपुर स्थित संगठन कार्यालय में वरिष्ठ जनों के लिए कैरम व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ जनों से उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता का आरंभ करते हुए संगठन अध्यक्ष सेनि. कैप्टेन पीएल खंतवाल ने किया। तत्पश्चात आयोजित कैरम सिंगल प्रतियोगिता में सुदर्शन सिंह बिष्ट ने पहला और युद्धवीर सिंह रावत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम युगल में युद्धवीर सिंह रावत व जयवीर सिंह रावत की टीम पहले और राजेंद्र सिंह बिष्ट व विजय लखेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। शतरंज प्रतियोगिता में रघुवीर सिंह रावत ने पहला और बी बी ध्यानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान संगठन उपाध्यक्ष केशर सिंह चौहान, सह संयोजक आर पी पंत व महासचिव रिपुदमन बिष्ट सहित संगठन के सभी सदस्य मौजूद रहे।