Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

एनसीसी कमांडर ने बीएसएम कॉलेज का औचक निरीक्षण

रुडकी। एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सबल सिंह नेगी ने बीएसएम पीजी कॉलेज में एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन कर कहा कि जिस व्यक्ति के जीवन में अनुशासन है, वह जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है। प्राचार्य प्रो. गौतम वीर ने बताया कि कैडेट सुमन जोशी ने पिछले वर्ष आईएमए की कठिन परीक्षा पास कर देश में 30वीं रैंक हासिल की थी। कमान अधिकारी कर्नल रामाकृष्णन रमेश ने कहा कि कैडेटों में अनुशासन, चरित्र निर्माण, भाईचारा और साहसिक कार्य करने की भावना के साथ-साथ निस्वार्थ सेवा का संकल्प भी होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *