सट्टे की खाईबाड़ी का आरोपी गिरफ्तार
रुडकी। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि देर शाम मानकपुर आदमपुर मार्ग पर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे हिस्ट्रीशीटर सलीम निवासी मोहल्ला तेलियान कस्बा झबरेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से नगदी आदि बरामद हुई है। अभियुक्त का चालान कर दिया गया है।
