Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

हरिद्वार

सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत के मामले में श्यामपुर थाना पुलिस ने बुधवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। श्यामपुर थाना इंचार्ज नितेश शर्मा ने बताया की रोहित निवासी मोहिनुद्दीनपुर थाना मंडावर जिला बिनजौर ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि छह मई को उसका भाई अमित हरिद्वार से नजीबाबाद बाइक से जा रहा था। रास्ते में चंडीदेवी उड़न खटोला के पास सामने से आ रही यूपी के अमरोहा डिपो की अनियंत्रित रोडवेज बस ने अमित की बाइक में सामने से टक्कर मार दी थी। मौके पर अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से अमित को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। 13 मई को एम्स में इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *