Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

दो अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज

रुड़की

कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकौला कलां निवासी दुष्यंत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता सुंदर कुमार 23 नवंबर को एक शादी समारोह सें वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह नारसन खुर्द गांव के पास पहुंचे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल होने पर पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर शीला पत्नी रमेश कुमार निवासी गांव बैय्यापुर खुर्द थाना सदर जिला सोनीपत हरियाणा ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र अमन कुमार (22) 25 नवंबर को अभिषेक, आकाश, दीपक और प्रशांत के साथ कार में सवार होकर हरिद्वार के लिए निकला था। रास्ते में नारसन हाईवे किनारे उन्होंने कार को रोका और बाहर निकले थे। कुछ देर बाहर टहलने के बाद सभी कार में बैठ रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। दुघर्टना में अमन की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला कार चालक वहां से फरार हो गया था। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दो सड़क दुर्घटना के मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *