बाजारों के अतिक्रमण से छात्रों की परेशानी बढ़ी
रुड़की
बाजारों के अतिक्रमण से लोगों के अलावा स्कूल-कॉलेज के छात्रों पर भी असर पड़ रहा है। दुकानों के बाहर अतिक्रमण होने से आवागमन से परेशानी होती है। छात्र भी अतिक्रमण के कारण जाम में फंसने के बाद समय पर घर नहीं पहुंच पाते हैं। नगर पालिका के प्रशासक सीडीओ प्रतीक जैन से लोगों ने मांग कर कहा है कि बाजारों में आवागमन व्यवस्था बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।
