चार पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
चमोली
पुलिस के द्वारा सोमवार देर रात्रि को एक कार में चार पेटी अवैद्य शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में भी कई बार शराब तस्करी में लिप्त पाया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा सोमवार देर रात्रि को नारायणबगड़ पुल के समीप एक कार का चालक अनंगपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह ग्राम निवासी रैंस नारायणबगड़ चमोली को चार पेटी अवैद्य अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा उक्त वाहन को सीज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति पूर्व में भी पांच बार अवैद्य शराब के धंधे में गिरफ्तार हो चुका है और आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है। इस अवसर पर अपर उप निरीक्षक ललित मोहन, कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल कुलदीप मौजूद रहे।
