Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सीज होने पर मिली नौ माह पूर्व चोरी गई बाइक

काशीपुर

नौ माह पूर्व चोरी हुई बाइक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने चेकिंग के दौरान पकड़ ली। बाइक सीज होने का मैसेज मिलने पर वाहन स्वामी की खुशी का ठिकाना न रहा। उसने इसके लिए एआरटीओ का आभार व्यक्त किया है। एआरटीओ (प्रशासन ) अशीत कुमार झा ने बताया कि शनिवार को परिवहन विभाग की ओर से क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में आरटीओ हल्द्वानी संभाग संदीप सैनी व उनके निर्देशन में परिवहन विभाग की दो टीमें गठित की गई थीं। एआरटीओ (प्रवर्तन) जितेंद्र चंद और परिवहन कर अधिकारी, सचल दल अभिलाष गैरोला के नेतृत्व में शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में पांच वाहन चालकों के खिलाफ अभियोग दर्ज किए गए। गैरोला की टीम ने एक बाइक चालक को रोका। इस बाइक में नंबर प्लेट नहीं लगी थी। एल्कोमीटर से जांच करने पर रक्त में शराब की मात्रा होना पाई गई। टीम ने वाहन चालक को अभिरक्षा में लेकर बाइक को सीज कर दिया। चेसिस नंबर से मिलानकर वाहन संख्या (डीएल 7एससीएन 0806) को सीज कर दिया गया। वाहन सीज होने का मैसेज बाइक स्वामी अनंग पाल के मोबाइल पर पहुंचा। उसने एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *