Friday, October 16, 2026
NATIONAL

Bihar के छपरा की सिंगर Swati Mishra के मुरीद हुए PM Modi

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जाना है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट पूरी तैयारियों को करने में जुटा हुआ है। राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जहां दूर दराज से लोग पहुंचेंगे वहीं इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी हिस्सा लेकर प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग राम मंदिर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जो बिहार के छपरा की रहने वाली सिंगर स्वाति मिश्रा ने गाया है। स्वाति ने अपने यूट्यूब चैनल पर राम आएंगे भजन गाया है, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा है कि ये भजन मंत्रमुग्ध कर देता है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सिंगर स्वाति मिश्रा भजन मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गाती हुई दिख रही है। इस गीत का वीडियो लिंक शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि श्रीराम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा का ये गीत भक्ति से भरा है, जो मंत्रमुग्ध कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *