निर्वाण दिवस पर ब्रह्मलीन महंत को दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश(आरएनएस)। कबीर चौरा आश्रम में मंहत प्रदीप दास महाराज का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। निर्वाण दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। संत समाज ने ब्रह्मलीन महंत प्रदीप दास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को कबीर चौरा आश्रम में मंहत कपिल मुनि की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत रामचरित मानस पाठ, गीता पाठ, हवन कार्यक्रम हुए। इसके उपरांत संतों ने ब्रह्मलीन मंहत प्रदीप दास को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। महंत कपिल मुनि महाराज ने कहा कि महंत प्रदीप दास एक महान संत थे। महंत भूपेंद्र गिरी ने कहा कि संतों का जीवन परोपकार के लिए होता है, संत दूसरे का दुख हरते हैं और मनसा वाचा कर्मणा से भगवत भक्ति में लीन रहते हैं। मंहत प्रदीप दास महान कर्मयोगी थे और भारतीय संस्कृति के प्रचारक थे। मौके पर स्वामी अखंडानंद, स्वामी कृष्णानंद, गणेश दास, कमलेशानंद, मंहत गोपाल गिरी, स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, महंत शिवम, मंहत जगजीत सिंह शास्त्री, स्वामी रामदेव शास्त्री, मंहत कामेश्वर पुरी, महंत आनंद, मंहत योगेंद्रानंद, स्वामी प्रेमदास, महंत रामानंद, रविंद्र, महंत दर्शन स्वरुप शास्त्री, महंत गणेशानंद, महंत कमलेश्वरानंद सरस्वती आदि उपस्थित रहे।
