Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

लम्बे समय कर रहे थे नशे का कारोबार, दो तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को भारी मात्र में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लंबे समय से नशे के कारोबार को संचालित करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थे कि सप्तऋषि क्षेत्र में पुलिस को दो संदिग्ध नजर आए। जोकि पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे, पुलिस को उन पर शक होने पर उनका पीछा कर दोनों को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अनुराग शर्मा ऊर्फ अन्नु पुत्र अशोक शर्मा निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर और अभिनव ऊर्फ शिवम पुत्र सुभाष सिंह निवासी नगला तितावी मुजफ्फरनगर यूपी बताया है। पुलिस ने अनुराग शर्मा से 18.88 ग्राम और अभिनव से 10.66 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नशे के कारोबार को लंबे समय से संचालित करने के बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *