Friday, October 16, 2026
NATIONALPOLITICS

बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) ने शनिवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है। जद(यू) के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है। जब हम (राजद के मंत्रियों के साथ) राज्य कैबिनेट की बैठक में एक साथ शामिल हैं… गणतंत्र दिवस समारोह में भाग ले रहे हैं… तो भ्रम कहां है।’’उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार की मौजूदा स्थिति के बारे में अटकलें लगा रहे हैं, उन्हें स्पष्टीकरण देने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में जद(यू) की वापसी के सवाल पर नीरज ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार केवल अपने काम के लिए जाने जाते हैं… राजनीतिक चाल चलने के लिए नहीं।’’इस बीच, राज्य में महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस ने भी राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर मुख्यमंत्री से शनिवार को स्पष्टीकरण मांगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और भ्रम दूर करना चाहिए… उन्हें राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कुछ कहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *