ममता के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, जयराम रमेश बोले- हमारी प्राथमिकता भी बीजेपी से लड़ना
कांग्रेस ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तंज का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें संदेह है कि क्या सबसे पुरानी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी जीत पाएगी। कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा कि हम मान रहे हैं कि वह (पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी) अभी भी इंडिया समूह का हिस्सा हैं, 27 पार्टियों का एक समूह जिसने गठबंधन बनाया है। उनका दावा है कि उनकी प्राथमिकता भाजपा से लड़ना है। हमारी प्राथमिकता भी बीजेपी से लड़ना है। उन्होंने ककहा कि मुझे लगता है कि अगर हम सब एक साथ आएं तो बेहतर होगा।’ मुझे लगता है कि हमें यह समझना चाहिए कि यह स्थानीय स्तर का चुनाव नहीं है।
जयराम रमेश ने कहा कि ममता बनर्जी के मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। 11 दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में रहेगी। रमेश ने कहा कि उन्होंने(ममता बनर्जी) कांग्रेस पार्टी के बारे में बहुत सारी बातें कही हैं… मैं यही कहूंगा कि वे बार-बार कह रही हैं कि वे INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा एक ही निशाना होना चाहिए। हम लोग भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं… INDIA गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के लिए है, विधानसभा स्तर के चुनाव के लिए नहीं है। आज झारखंड के गोड्डा ज़िले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21वें दिन की शानदार शुरुआत हुई।
बनर्जी की कटु टिप्पणी पश्चिम बंगाल में बदलती राजनीति का एक नया पहलू उजागर करती है। कांग्रेस से अलग होने का उनका निर्णय और उसके बाद पार्टी पर हमले राज्य में बदलते राजनीतिक परिदृश्य को उजागर करते हैं। बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस, मुझे नहीं पता कि आप 300 में से 40 सीटें जीतेंगे या नहीं। इतना अहंकार क्यों? आप बंगाल आए, हम एक इंडिया गठबंधन हैं। मुझे कम से कम बताएं। मुझे प्रशासन से पता चला। अगर आपमें हिम्मत है, वाराणसी में भाजपा को हराओ। आप उन जगहों पर हार गए जहां आप पहले जीते थे!
