सामाजिक पंचायत में की हल्द्वानी हमले की निंदा

हरिद्वार(आरएनएस)।   शिवालिक नगर प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने सामाजिक पंचायत आयोजित की। जिसमें हल्द्वानी में उपद्रवियों द्वारा किए गए हमले की निंदा की गई। इस दौरान घायल पुलिस जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। वहीं सरकार से घायल पुलिस कर्मियों को पांच लाख रुपये और राज्य या केंद्र सरकार का साहसिक पुरस्कार दिए जाने की मांग की गई। रविवार को आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की हमारी पुलिस ने साहस के साथ उपद्रवियों का सामना किया। देवभूमि में इस प्रकार पुलिस पर हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों को हथियार के साथ भेजा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहस के साथ पुलिस का साथ दिया और गोली मारने का आदेश देकर कड़ा संदेश दिया है। पुलिस हमारी आन, बान और शान है। पुलिस पर हमला पूरे प्रदेश की जनता पर हमला है। हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। पंचायत ने पुष्पेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार, राजीव गुप्ता, विजय धीमान, ठाकुर विपिन राणा, राजेंद्र श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, पंकज कुमार, अरुण, सोनू कुमार, मोनू राणा, अश्वनी चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *