Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

देहरादून कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका

डोईवाला

एमएसपी मुकदमे वापस लेने व अपनी अन्य मांगों को लेकर सैंकड़ों किसान देहरादून के लिए निकले।
बुधवार को ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देहरादून निकले किसानों को भारी पुलिस बल ने टोल प्लाजा पर रोक लिया। किसानों का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के साथ अत्याचार कर रही है। किसानों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

किसान नेता सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि अन्न उगाने वाले किसानों को आज खेत में होने की वजह आज सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सिन्धू बॉर्डर पर किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है और उनकी बात सुनने की जगह आंसू गैस के गोले दागे जा रहे है। उन्होंने कहा कि डोईवाला के सैंकड़ों किसान उन किसानों के साथ खड़े है। और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत के आह्वान पर अगर किसानों को दिल्ली जाना पड़ेगा तो किसान दिल्ली भी जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *