जसपुर में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूक अभियान
जसपुर
जहां पूरे देश में चुनावी सरकार जोरों पर हैं वहीं उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना अधिकारियों के निर्देशन में जसपुर बाल विकास परियोजना की अंतर्गत बीएलओ द सुपरवाइजरों ने नगर के वार्ड नंबर 5 के आंगनबाड़ी केंद्र पर जसपुर बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदिरा बर्गरी व सुपरवाइजर अंजू रानी, अंबिका चौधरी के साथ रंगोली प्रतियोगिता के साथ मतदाताओं के हस्ताक्षर अभियान के तहत सबसे पहले करो मतदान फिर करेंगे जलपान के नारों के साथ रैली निकालकर सभी को शपथ ग्रहण कराई।
मीडिया से रूबरू होते हुए परियोजना अधिकारी इंदिरा वर्गरी ने कहा कि बाल विकास परियोजनाओं में लगातार मतदाता जागरूक कार्यक्रम चलते रहेंगे जब तक चुनाव आचार संहिता लागू नहीं होती तब तक यह अभियान जारी रहेग। साथ ही कहा कि इस बार मतदान प्रतिशत में इजाफा हो इसका लगातार भरसक प्रयास किया जा रहा है।
