Friday, October 16, 2026
NATIONALSTATE NEWSUTTARAKHAND

कल से शुरू होगी उड़ान सेवा, जिससे बढ़ेगा कुमाऊं का पर्यटन

हल्द्वानी

हल्द्वानी से उड़ान सेवा की शुरुआत 22 फरवरी से होगी। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन द्वारा उड़ान सेवा चलाई जा रही है, हल्द्वानी से चंपावत, हल्द्वानी से पिथौरागढ़, हल्द्वानी से मुनस्यारी को उड़ान सेवा चलेगी। जिसको लेकर हेरिटेज एविएशन कंपनी ने बुकिंग नंबर और डिटेल जारी कर दी है।जिसका किराया भी कंपनी के द्वारा जारी किया गया है।

हल्द्वानी से चंपावत 2500 रु हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 3000 रु हल्द्वानी से मुनस्यारी 3500 रु, टिकट रखा गया है प्रतिदिन दो उड़ाने हल्द्वानी के गौलापार स्थित हेलीपैड से होगी 7 सीटर हेलीकॉप्टर से इन सभी जगह के लिए सेवाएं देगी। एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि इस उड़ान सेवा से कुमाऊं के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *