Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर जसपुर में भी किसानों का धरना प्रदर्शन व पुतले फूंके

जसपुर

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर जसपुर में किसानों ने अपने ट्रेक्टर के साथ नैशनल हाइवे जेटी प्वाइन्ट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र व हरियाणा प्रदेश की खट्टर सरकार के पुतला फूंककर अपना विरोध प्रकट कर विदेशी कृषि कानून व्यवस्था निरस्त करने मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार विदेशी कृषि कानून लागू करना चाहती है वह इस देश में हित में सही नही है विदेशी सरकार तो सक्षम है लेकिन हमारी सरकार सक्षम नहीं है।

इसलिये यहाँ के किसान सरकार का विरोध कर रहे है। देश की केंद्र सरकार ने किसानों से किये गए वायदों को तो पूरा नही कर पा रहे जिस कारण हमारे देश के अन्नदाता मजबूर होकर सड़को पर आंदोलन कर रहे हैं , यदि केन्द्र सरकार ने अभी किसानों की मांग पूरी नही की तो किसान आंदोलन में विकराल रूप धारण करेगा, उसकी पूर्ण जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *