Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मलिक सहित 36 दंगाइयों पर पुलिस ने लगाया यूएपीए

हल्द्वानी

बनभूलपुरा हिंसा का मास्टर माइंड कहे जा रहे अब्दुल मलिक को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मलिक के साथ ही बनभूलपुरा थाना और वहां खड़े वाहनों को फूंकने वाले कुल 36 लोग जेल भेजे जा चुके थे। मलिक पर तो पुलिस ने पहले ही यूएपीए लगा दिया था और अब सभी 36 लोगों पर यूएपीए लगा दी गई है। इन सभी पर हत्या की कोशिश करने सहित तमाम गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

जिन पर ये धाराएं लगाई गईं हैं, उनमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेज सिद्दीकी समेत कई पार्षद और प्रभावशाली लोगों के नाम हैं बता दें कि बीती 8 फरवरी को मलिक का बगीचा में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने गई प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम पर पथराव हुआ था। भारी भीड़ ने जमकर हिंसा की और सरकारी व निजी वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

लोगों की जान लेने की कोशिश की गई और ये हिंसा बनभूलपुरा थाने तक पहुंच गई। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने के बाहर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया और थाने में भी आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने लाइन नंबर 8 वार्ड 25 आजाद नगर निवासी अब्दुल मलिक पुत्र अब्दुल रज्जाक समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये मामला बनभूलपुरा थाने की ओर से दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *