Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

रैलापाली की जनता की समस्या समाधान को पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक 

अल्मोड़ा

नगर के रैलापाली इलाके में लोक निर्माण विभाग की कालोनी से सीवर का गन्दा पानी रास्ते में बह रहा है जिस कारण इस रास्ते से जाने वाले सैकड़ों लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की कालोनी के सीवर टैंक का पानी भी लोगों के घरों में घुस रहा है।लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विगत छः माह से लगातार इसकी सूचना दी जा रही है, लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

विदित हो कि सैकड़ों लोग इस रास्ते पर निर्भर हैं लेकिन फिर भी लोक निर्माण विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचनापर  पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया। रास्ते और लोगों के घरों में लोक निर्माण विभाग की कालोनी से रिस कर पहुंच रहा सीवर का पानी देखकर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दूरभाष कर सम्पर्क कर मौके पर बुलाया।

कर्नाटक ने तुरन्त रास्ते पर बह रहे सीवर के गन्दे पानी की सफाई करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा। इस अवसर रैलापाली क्षेत्र के हरी राम, धनी राम, अम्बी राम, नारायण सिंह, आनन्द सिंह अधिकारी, प्रदीप टम्टा, राजेश भोज, गोपाल राम, नारायण सिंह बिष्ट सहित दर्जनों स्थानीय लोगों सहित देवेन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी, हिमांशु कनवाल, प्रकाश सिंह सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *