2.298 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर
कुंडेशवरी चौकी पुलिस ने एक व्यक्ति को 2.298 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार रात सूचना पर कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने टीम के साथ रंपुरा निवासी गुरनाम सिंह पुत्र मंगल सिंह को रामनगर रोड स्थित सोना पोल्ट्री फार्म के पास से पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2.298 किग्रा गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी करने की बात स्वीकार की। उसने पुलिस को बताया कि वह गांजा यहां सप्लाई करने के लिए पर्वतीय क्षेत्र से लाया था। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है।
