Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

चंबा क्षेत्र में भाजपा ने किया जनसंपर्क  

नई टिहरी

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने रविवार को विकास खंड चंबा क्षेत्र के गांवों में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए वोट मांगे।जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं में प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, उज्वला योजना, हर घर जल-हर घर नल, जन धन खाता, महा लक्ष्मी किट, महिला समूह को पांच लाख तक ब्याज मुक्त ऋण आदि आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचाने के साथ ही विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। प्रचार के दौरान प्रधान केमवलगांव राखी राणा, पूर्व प्रधान स्वयंवर सिंह राणा, महावीर राणा, सुदन सिंह राणा, यशवंत राणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *