एसएसबी के जवान का दिल्ली में निधन
पिथौरागढ़। जाखपुरान निवासी व 55वीं वाहिनी एसएसबी में तैनात जवान के निधन पर ग्रामीणों व एसएसबी ने शोक जताया है। एसएसबी में सहायक उपनिरीक्षक सामान्य जीवन सिंह बिष्ट का लंबी बीमारी के चलते दिल्ली में देहांत हो गया। गुरुवार को दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल से सैनिक के शव को एसएसबी मुख्यालय लाया गया। जिसमें कार्यवाहक कमांडेट रविंद्र कुमार राजेश्वरी,मेडिकल कमांटेट डॉ.क्षेरिगं दोर्जे सहित अन्य जवानों ने पुष्प अर्पित किए। रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
