Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

चारधाम के रजिस्ट्रेशन में अव्यवस्था के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 

हरिद्वार

महानगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के दौरान फैली अव्यवस्था के खिलाफ शिवमूर्ति चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर यात्रियों के लिए इंतजाम नहीं कर पाने का आरोप लगाया। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही सरकार की बदइंतजामी की पोल खुल गई। रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक रामयश सिंह और निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि इससे राज्य के पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *